IPL 2026: ऐसा करते ही रच देंगे नया कीर्तिमान, क्रिकेट की दुनिया का वो रिकॉर्ड, जहां सिर्फ विराट कोहली का होगा नाम
नई दिल्ली। कल से IPL का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में विराट कोहली IPL 2026 सीजन के दौरान दो बड़े ऐतिहासिक मील के पत्थर छूने की दहलीज पर हैं। वह न केवल लीग के इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के करीब हैं, बल्कि 300 छक्कों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने से भी महज कुछ ही कदम दूर हैं। इस बार का सीजन विराट कोहली के नाम होने वाला है।
9,000 रनों का जादुई आंकड़ा
विराट कोहली वर्तमान में 267 मैचों में 8,661 रनों के साथ IPL के सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें 9,000 रन पूरे करने के लिए केवल 339 रनों की दरकार है। वर्तमान फॉर्म और 2025 सीजन (657 रन) के उनके प्रदर्शन को देखते हुए, इस सीजन में यह उपलब्धि हासिल करना तय माना जा रहा है।
300 छक्कों का क्लब
कोहली अब तक IPL में 291 छक्के जड़ चुके हैं। उन्हें 300 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 9 छक्कों की जरूरत है। ऐसा करते ही वह क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (302) के बाद इस क्लब में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज और दूसरे भारतीय बन जाएंगे।
एक ही टीम के लिए 300 छक्के
कोहली Royal Challengers Bengaluru (RCB) के लिए 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और 4,000 रनों का आंकड़ा
बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम विराट कोहली का ‘दूसरा घर’ माना जाता है। यहां उन्होंने 109 मैचों में 3,618 रन बनाए हैं। यदि कोहली इस आईपीएल सीजन में अपने घरेलू मैदान पर 382 रन और जोड़ लेते हैं, तो वह दुनिया के किसी एक स्टेडियम में 4,000 टी20 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आरसीबी को इस सीजन में अपने घर पर कम से कम पांच और क्वालीफाई करने पर सात मैच खेलने का मौका मिल सकता है, जो इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पर्याप्त है।