BCCI ने किया टीम इंडिया का पूरे साल का शेड्यूल का ऐलान! लंबे समय के बाद साथ नजर आएंगे RO-KO
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया का पूरे साल का शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस घरेलू सीजन के दौरान भारतीय टीम कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश भर के 17 शहर में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल है। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा।
वेस्टइंडीज के साथ होगा सीजन का आगाज
भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत 27 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। विंडीज टीम भारत में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी। वनडे मुकाबले त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे, जबकि टी20 सीरीज के लिए कारवां लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंचेगा।
श्रीलंका-जिम्बाब्वे भी करेगी भारत का दौरा
बता दें कि इसके बाद भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि राजकोट, कटक और पुणे T20I मैचों की मेजबानी करेगा। नए साल की शुरुआत में, जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। जिम्बाब्वे और भारत के बीच ये तीन मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।
भारत का शेड्यूल (घरेलू सीरीज)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर-17 अक्टूबर - 3 ODI और पांच टी20
श्रीलंका का भारत दौरा: 13 दिसंबर-27 दिसंबर - 3 ODI और तीन टी20
जिम्बाब्वे का भारत दौरा: 3 जनवरी-9 जनवरी - 3 ODI
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: 21 जनवरी-27 फरवरी- 5 टेस्ट
खास बात
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें फैंसको अपने पंसदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। बता दें कि दोनों अनुभवी खिलाड़ी इस दौरान 9 वनडे मैच खेलते नजर आएंगे।