RR से क्यों हारी RCB ? कप्तान ने बताई वजह, बोले- वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'...

Update: 2026-04-11 04:59 GMT

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी में खेले मुकाबले में बेंगलुरु को आसान हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि RCB को ध्वस्त करने में सबसे बड़ा हाथ वैभव सूर्यवंशी (78) का रहा। ऐसे में हार के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बार की असली वजह बताई थी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 201 रन बनाए थे, कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतक (63) जड़ा था। 

क्या बोले पाटीदार

टीम के कप्तान रजत पाटीदार से जब इम्पैक्ट प्लेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- वेंकी, शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या मौजूद थे, इसलिए हमें उन्हीं गेंदबाजों के साथ ओवर पूरे करने थे। ऐसे में सुयश के न होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। जब हम इस तरह की कड़ी टक्कर वाली क्रिकेट खेलते हैं, तो गलतियां होना लाजमी है। लेकिन हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा।

कप्तान के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में कप्तान रजत पाटीदार के अलावा कोई दूसरा बड़ी पारी नहीं खेल पाया। विराट कोहली ने 32 और वेंकटेश अय्यर ने 29 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की

पाटीदार ने कहा- पावरप्ले में जिस तरह से हमने शुरुआत की और 200 रन तक पहुंचे, वह हमारे लिए एक अच्छा संकेत है। जिस तरह से उनके बल्लेबाजों, खासकर वैभव ने पावरप्ले में बल्लेबाजी की, उसी से फर्क पड़ा। पिछले कुछ मैचों में हमारी बल्लेबाजी शानदार रही है, लेकिन इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है।

वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'

वैभव ने अपनी पारी से साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। वैभव ने मात्र 26 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की। 

कब है अगला मैच

बता दें कि RCB का अगला मैच रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ है। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Tags:    

Similar News