KKR vs LSG: आज कोलकाता- लखनऊ में भिंड़त! किसी पलड़ा है भारी, जानें कब, कहां, देखें मैच
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले चल रहे है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 15वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारतीय समयनुसार शामटॉस शाम 7:00 बजे होगा। वहीं मैच 7:30 बजे से शुरू होगा।
पलड़ा किसका भारी है?
कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स
की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 4 बार बाजी लखनऊ की टीम ने मारी है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मैच अपने नाम किये हैं। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस स्टेडियम पर टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन रहा है।
कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध है। मोबाइल या लैपटॉप पर आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
KKR vs LSG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मनिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी