बेखौफ बल्लेबाजी! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा मुंबई इंडियंस! बुमराह को भी किया बेबस

Update: 2026-04-08 04:47 GMT

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में इस बार युवा जोश और अनुभव आमने-सामने आ रहे है। गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने MI के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंदों को भी नहीं छोड़ा। 

बुमराह पर बरसे वैभव

वैभव ने अपनी पहली ही मुलाकात में जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया।  जिससे उन्होंने अपने युवा जोश और इरादे का खुलकर परिचय दिया। उन्होंने बुमराह की शुरुआती तीन गेंदों में ही दो छक्के लगाकर सनसनी फैला दी। बारिश के कारण 11-11 ओवर के हुए इस मैच में वैभव ने मात्र 14 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट 278.57 रहा।

यशस्वी जायसवाल भी छाए

इस पूरे मैच में यशस्वी जायसवाल क भी अहम रोल रहा। उन्होंने महज 32 गेंदों में 77 रन* की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने 100 छक्के भी पूरे किए। जायसवाल और वैभव ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5 ओवरों (30 गेंदों) में 80 रनों की विस्फोटक पार्टनरशिप की, जिसने मुंबई इंडियंस को मैच से बाहर कर दिया।

टीम की जीत

राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 150/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 123/9 ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई।

Tags:    

Similar News