IPL 2026: MI VS RR के मुकाबले में आज फिर बारिश बन सकती है विलेन! हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Update: 2026-04-07 10:49 GMT

नई दिल्ली। IPL का मुकाबला अब दिलचस्प होते जा रहा है। अब अंक तालिका की लड़ाई तेज हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होने वाला है। जहां रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान शुरुआती 2 मैच जीत चुकी है जबकि पहली जीत के बाद मुंबई अपने पिछले मैच में हार गई थी। आज का मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में है, लेकिन इसमें बारिश की संभावना है।

गुवाहाटी में आज 10 प्रतिशत बारिश की संभावना

इंडियन प्रीमियर लीग में पिछला मैच (कोलकाता बनाम पंजाब) भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सिर्फ 3.4 ओवरों का खेल हो पाया था। आज फिर बारिश मैच में विलेन बन सकती है, क्योंकि गुवाहाटी में बारिश की संभावना जताई गई है। शुरुआती स्टेज में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही नहीं चाहेगी कि मैच रद्द हो। बता दें कि गुवाहाटी में आज बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है, बादल छाए रहेंगे और मौसम पिच पर भी असर डालेगा। टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए इस कंडीशन में पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। मौसम में नमी देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगा। मौसम को देखते हुए आज तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, उन्हें 'सीम मूवमेंट' मिलेगा।

क्या खेलेंगे हार्दिक?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। हार्दिक बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज हार्दिक खेलेंगे? बता दें कि वह टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे, उनके खेलने की संभावना अधिक है।

जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर होगा लाइव प्रसारण

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। 

Tags:    

Similar News