पाकिस्तान ने वार्षिक बैसाखी समारोह के लिए 2,800 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए, जानें कब है समारोह
By : Anjali Tyagi
Update: 2026-04-07 10:11 GMT
नई दिल्ली। पाकिस्तान उच्चायोग ने वार्षिक बैसाखी समारोह के लिए 2,800 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं। बता दें कि यह समारोह 10-19 अप्रैल 2026 तक होगा। तीर्थयात्री इस दौरान गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाएंगे।
2800 से ज्यादा वीजा देंगे
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों को सालाना त्योहार में हिस्सा लेने के लिए 2800 से ज्यादा वीजा जारी किए हैं। जो कि दोनों देशों के बीच एक सकारात्मक पहलु को दर्शाता है।
क्या है इसका महत्व
बैसाखी सिखों के लिए खालसा पंथ के स्थापना दिवस के रूप में बहुत महत्व रखती है, और इस मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करना कई श्रद्धालुओं की दिली इच्छा होती है