घर में जबरन घुसकर रिश्तेदारों ने सास-बहू से की हाथापाई, नई नवेली बहू की खींची साड़ी, जानें पूरा मामला

हमले के दौरान अनुज ने बहू के साथ अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी खींची, जिससे वह घबरा आ गई

By :  Aryan
Update: 2026-04-07 10:50 GMT

भदोही। यूपी के भदोही जिले में रिश्तों को लेकर तनातनी हुई, फिर इस विवाद ने तूल पकड़ लिया और हिंसक रूप ले लिया। दरअसल एक ही परिवार के कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसकी नवविवाहित बहू पर वार किया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल मारपीट ही नहीं की गई, बल्कि मेरी बहू के साथ गलत व्यवहार भी किया गया। जिससे मामला और गंभीर हो गया।

पांच सदस्य एक रिश्तेदार के घर के घुसे

यह घटना ऊंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार इलाके की है। पुलिस ने कहा कि एक ही परिवार के पांच सदस्य कथित तौर पर अपने रिश्तेदार रमेश चंद्र बिंद के घर में घुस आए। आरोप के अनुसार, सावित्री, उसका बेटा अनुज और बेटियां आराधना, कंचन और आरती ने घर में मौजूद इसरावती देवी और उनकी बहू के साथ मारपीट की।

बहू के साथ की अभद्रता

जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान अनुज ने बहू के साथ अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी खींची, जिससे वह घबरा आ गई। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। जब आसपास के लोगों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को आरोपियों से छुड़ाया।

पीड़िता ने कहा

पीड़िता इसरावती देवी का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक से मिलीं और पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर ही पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

लोगों के बीच डर का माहौल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसा में बदल गया। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन वे फरार हो चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में लोगों के बीच डर और नाराजगी का माहौल है।


Tags:    

Similar News