योगी आदित्यनाथ अच्छे इंसान हैं लेकिन... AIMIM के इस नेता ने की CM की तारीफ

ओम प्रकाश राजभर को अपना बड़ा भाई बताते हुए शौकत अली ने कहा कि हमारे संविधान की खूबसूरती यही है कि टेंपो चलाने वाले ओम प्रकाश राजभर आज कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

By :  Aryan
Update: 2026-04-07 10:52 GMT

लखनऊ। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली आज यानी मंगलवार को अम्बेडकरनगर पहुंचे। दरअसल हाजी शौकत अली पार्टी के एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर दी। उन्होंने कहा कि सीएम अच्छे आदमी हैं और संत है लेकिन उनके सलाहकार उन्हें गुमराह देते हैं। हालांकि शौकत अली ने सीएम की भाषा को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सीएम एक खास समुदाय के लिए धमकी वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो कि निंदनीय है।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश पर साधा निशाना

वहीं, इस बीच शौकत अली ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सालार मसूद गाजी और सुहैल देव राजभर का इतिहास अब ओम प्रकाश राजभर के ऑफिस में लिखा जाता है और वही इतिहास सीए योगी को पढ़ाया जाता है।

ओम प्रकाश रजाभर के सौ खून माफ हैं

ओम प्रकाश राजभर को अपना बड़ा भाई बताते हुए शौकत अली ने कहा कि हमारे संविधान की खूबसूरती यही है कि टेंपो चलाने वाले ओम प्रकाश राजभर आज कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर के साथ-साथ उनके बच्चों को भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और उनके सौ खून माफ हैं।


Tags:    

Similar News