MI vs RR : 32 साल के बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी! आज होगा अनुभव और युवा जोश का महासंग्राम
नई दिल्ली। आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस में कड़ा मकाबला होने जा रहा है। ऐसे में आज सभी की निगाहें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी दिग्गज जसप्रीत बुमराह पर होगी। यह मुकाबला अनुभव और युवा जोश की एक बड़ी जंग के रूप में देखा जा रहा है।
अनुभव बनाम युवा जोश
बुमराह के पास 13 साल का आईपीएल अनुभव और 180 से अधिक विकेट हैं, जबकि वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और 200+ के स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बुमराह अपनी घातक यॉर्कर और सटीक बाउंसर का इस्तेमाल वैभव को शांत रखने के लिए कर सकते हैं। अनुभवी गेंदबाज के रूप में वह वैभव की फुटवर्क की कमी का फायदा उठा सकते हैं।
वैभव का अंदाज
वैभव ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 17 गेंदों में 52 रन ठोककर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। वह 150+ kmph की गेंदों पर भी छक्के मारने का दम रखते हैं। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि बुमराह जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सामना करना वैभव के लिए एक 'एसिड टेस्ट' होगा।
बुमराह के यॉर्कर के सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी
सूर्यवंशी को जीटी के गेंदबाजों ने लगातार ऑफ स्टंप पर या उसके बाहर गेंदबाजी की. ये गेम प्लान का हिस्सा था जिससे उसकी ताकत को कम किया जा सके। ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी करेंगे। बुमराह की यॉर्कर का सामना वैभव कैसे करेंगे यह सबको देखना है। इतना ही नहीं धीमी गति की बॉल को करने में माहिर बूम बूम का सामना तूफानी शॉट्स लगाने वाले वैभव कैसे करेंगे ये दोना होगा।