आज से आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर मुकाबलों की शुरुआत! किन-किन टीमों में होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां, कैसे देखें मैच

Update: 2026-04-04 09:00 GMT

नई दिल्ली। आज से आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। बता दें कि इस सीजन में कुल 11 से 12 डबल हेडर मुकाबले होने की उम्मीद है। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। 

आज के मैचों का विवरण 

बता दें कि पहला मैच दोपहर 3:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच शाम 7:30 बजे गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

मैच कहां और कैसे देखें?

भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग के विशेष अधिकार JioHotstar के पास हैं। आप इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं। टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports ) स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ (HD और SD दोनों)। डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) उपयोगकर्ता कुछ चुनिंदा मैचों का आनंद मुफ्त में ले सकते हैं, जिसकी जानकारी स्थानीय चैनलों पर उपलब्ध रहती है। 

Tags:    

Similar News