csk vs pbks: IPL में श्रेयस अय्यर ने फिर किया 'ब्लंडर'! BCCI ने की कार्रवाई, क्या लगेगा बैन?

Update: 2026-04-04 05:17 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 में पंजाब किंग्स लगातार शानदार मैच खेल रही हा। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के कारण BCCI ने कड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी समय पर ओवर पूरे न करने के चलते उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। आईपीएल नियमों में बदलाव के कारण अभी उन पर बैन का  नहीं है, लेकिन आगे गलती दोहराने पर कड़ी सजा मिल सकती है।

श्रेयस अय्यर और टीम पर हुई कार्रवाई

श्रेयस अय्यर ने पहला अपराध गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया। इस सीजन के पहले मैच में स्लो ओवर रेट के लिए उन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। वहीं दूसरा अपराध उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ की। यह गलती दोहराने पर अय्यर का जुर्माना दोगुना कर ₹24 लाख कर दिया गया। दूसरे अपराध के कारण, इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के अन्य सभी सदस्यों पर भी ₹6 लाख या उनकी मैच फीस का 25% (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।

बैन कब लग सकता है?

जानकारी के मुताबिक आईपीएल के नियमों  के अनुसार, यदि पंजाब किंग्स इस सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो कप्तान (श्रेयस अय्यर) पर ₹30 लाख का जुर्माना लगेगा। साथ ही अय्यर पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाएगा। ऐसे में अय्यर को सावधानी बरतनें की आवश्यकता है।


Tags:    

Similar News