RCB vs CSK: एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के! विराट ने भी रचा कीर्तिमान, जानें RCB के बल्लेबाजों के घातक रिकॉर्ड्स
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 5 अप्रैल 2026 को हुए मुकाबले ने आईपीएल इतिहास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने सीएसको के 43 रन से हरा दिया। बता दें कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 20 ओवर में 250/3 का विशाल स्कोर बनाया, जो IPL इतिहास में CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही विराट कोहली ने भी एक नया कीर्तिमान रच दिया।
टिम डेविड का कहर
इम पूरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा घातक टिम डेविड बनें। टिम डेविड ने महज 25 गेंदों में 70* रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने जेमी ओवरटन के एक ही ओवर (19वां ओवर) में 30 रन (6, 2, 6, 6, 6, 4) कूटे।
RCB ने बना डाले 250 रन
RCB के हाथ से टॉस नितकल गया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम ने शानदार टारगेट बना दिया। फिल साल्ट और विराट कोहली ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 37 रन जोड़े। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साल्ट ने 30 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 29 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं, रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 48 रन बनाए।
एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए और इस दौरान टीम ने 19 छक्के जड़े। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विराट ने भी रचा कीर्तिमान
बता दें कि इन मैच में कई कीर्तिमान रचे गए। जिनमें विराट कोहली का भी नाम शामिल है। इस मैच में विराट कोहली भले ही केवल 28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल में बना दिया। कोहली आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि कोहली ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल में 1188 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अबतक 1161 रन बनाने का कमाल किया है। सीएसके के खिलाफ कोहली ने 18 गेंद पर 28 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा।