नाराजगी के बाद मिली जीत पर संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाया गले! नम आंखों से पंत का किया शुक्रिया, जानें क्यों, देखें वीडियो

Update: 2026-04-06 13:30 GMT

नई दिल्ली। IPL के पहले मैच में हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच सब ठीक नजर नहीं आ रहा है। दरअसल मैच में मिली हार के बाद संजीव गोयनका पंत पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिख रहे थे। जिसके बाद संजीव गोयनका को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में ऋषभ ने एक जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। आईपीएल 2026 में मिली पहली जीत के बाद मालिक संजीव काफी खुश नजर आए।


गर्मजोशी के साथ मिले गले

बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 160 रन का पीछा करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंद पर नाबाद 68 की पारी खेलकर सुपर जायंट्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब कप्तान ऋषभ पंत ने विनिंग शॉट लगाया तो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भावुक नजर आए उनकी आंखे भरी हुई थी और सीने पर हाथ रखकर ऊपर वाले का शुक्रिया किया। लखनऊ को मिली जीत के बाद गोयनका का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वे पंत के साथ गर्मजोशी से गले मिलते और हंसते नजर आ रहे हैं।

बातचीत का एक वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि पहले मैच में हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के बीच हुए बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस बातचीत की वीडियो में ऑडियो उपलब्ध नहीं थी। इस बातचीत को देखने के बाद लोगों को पूर्व कप्तान केएल राहुल की याद आ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाए कि ये बातचीत थोड़ी सख्त रही होगी। लखनऊ ने तीनों की साइडलाइन पर बातचीत का वीडियो शेयर किया। तब जाकर किसी भी तरह की गरमागरम बहस की अटकलों पर विराम लगी थी।

Tags:    

Similar News