अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज! गहराई से दिखाया फिल्म की कहानी, जानें कब देख पाएंगे मूवी
मुंबई। अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है जिसको फैंस दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। दरअसल, लगभग 14 साल के बड़े गैप के बाद मशहूर डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं। वहीं भूत बंगला बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।
लंबे समय के बाद सस्पेंस हुआ खत्म
बता दें कि ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। पहले इसे 27 मार्च को रिलीज किया जाना था और बाद में इसे 30 मार्च के लिए बढ़ा दिया गया, लेकिन ट्रेलर दोनों तारीखों पर नहीं आया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई थी। फाइनली मेकर्स ने इसे आज रिलीज कर दिया है और ये काफी मजेदार लग रहा है। बता दें कि इससे पहले टीजर ने दर्शकों को फिल्म की अजीब दुनिया और किरदारों से मिलवाया था लेकिन ट्रेलर ने ‘भूत बंगला’ की कहानी को और गहराई से दिखाया है।
उथल-पुथल और हॉरर एलिमेंट से भरी होगी फिल्म
ट्रेलर देखने के बाद भूल भूलैया की यादें ताज हो गई हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वामिका गब्बी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब जंच रही हैं। राजपाल यादव और परेश रावल ने भी कॉमेडी का डबल डोज दिया है। ओवरऑल ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर काफी धमाकेदार है जिससे ये तो पता चल गया कि अक्षय कुमार की ये फिल्म ह्यूमर, उथल-पुथल और हॉरर एलिमेंट से भरी होगी। ये एक ऐसा एरिया जहां अक्षय कुमार को पहले भूल भुलैया में सफलता मिल चुकी है। ट्रेलर में वधुसुर की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बांग्ला में कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम है, जिसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं। यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन बाद में धुरंधर 2 की चल रही लहर के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से पेड प्रीव्यू शो ऑर्गनाइज किए हैं।
शाम ढलेगी और दरवाजा खुलेगा
अक्षय कुमार ने पोस्ट कर खुद इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है। एक्टर ने पोस्ट में लिखा कि शाम ढलेगी और दरवाजा खुलेगा, 16 की शाम में सबको मजा और हॉरर का डबल डोज मिलेगा। भूत बंगला पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से थिएटर में शुरू होंगे।