रूढ़िवादी समाज पर तमाचा! प्रेमिका ने दिया बयान- हम इनको भगा कर लाए हैं, ये हमें नहीं...इलाके में चर्चा का दौर गर्म

दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं लेकिन प्रेम संबंध के चलते दोनों ने सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए मंदिर में विवाह रचा लिया।

By :  Aryan
Update: 2026-04-06 10:30 GMT

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से अजीबोगरीब खबर आ रही है। दरअसल मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह शादी ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में हुई थी। इस शादी को लेकर चर्चा हो रही है।

प्रेमिका का बयान बना चर्चा का विषय

दरअसल वायरल वीडियो में प्रेमिका का बयान इसलिए चर्चित हो रहा है, क्योंकि वह साफ तौर पर कहती नजर आ रही है कि हम इनको भगा कर लाए हैं, ये हमें भगाकर नहीं लाए हैं। इस बयान के सामने आने के बाद मामला बेहद दिलचस्प हो गया है और लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दोनों की जाति है अलग

जानकारी के अनुसार, युवक सौरभ कुमार हवेली खड़गपुर के सिंहपुर का निवासी है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं लेकिन प्रेम संबंध के चलते दोनों ने सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए मंदिर में विवाह रचा लिया।

जीने-मरने की खाईं कसमें

मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और शादी संपन्न की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल है। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह प्रेम विवाह पूरे इलाके में चर्चा में बना हुआ है।


Tags:    

Similar News