Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा, वोटर लिस्ट से हटाए गए 59 लाख लोगों की आपत्तियों का हुआ निपटारा...

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि शेष मतदाताओं की पूरक सूची आज रात प्रकाशित की जाएगी

By :  Aryan
Update: 2026-04-06 12:38 GMT

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची अपडेट के लिए एक दिन की समयसीमा तय की है। अदालत ने एसआईआर न्यायाधिकरणों को दस्तावेजों को फिर से देखने का निर्देश दिया है।

दस्तावेजी प्रक्रिया की फिर से जांच हो

शीर्ष कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हमने न्यायाधिकरणों से अनुरोध किया है कि वे पूरी दस्तावेजी प्रक्रिया को फिर से देखें। जिसमें न्यायिक अधिकारियों की ओर से दिए गए कारण भी शामिल हैं, जिससे किसी भी तरह के संदेह को दूर किया जा सके। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि हमने उनसे अनुरोध किया है कि पक्षों की निष्पक्ष सुनवाई की जाए।

निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

निर्वाचन आयोग ने आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के दावों और आपत्तियों पर न्यायिक अधिकारियों ने अब तक 59 लाख से अधिक मामलों का निपटारा कर दिया है। आयोग ने कोर्ट को बताया कि बाकी बचे दावों और आपत्तियों पर एक दिन में फैसला किया जाएगा, ताकि सभी मामलों का निपटारा समय पर हो सके।

शेष मतदाताओं की सूची आज की जाएगी प्रकाशित

आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि शेष मतदाताओं की पूरक सूची आज रात प्रकाशित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने उस पत्र का हवाला दिया, जो कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने भेजा था। इस पत्र में बताया गया कि हटाए गए 60 लाख मतदाताओं के दावों पर लगातार काम चल रहा है।

Tags:    

Similar News