धर्मेंद्र को मिला मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तो बॉबी देओल के छलके आंसू... वह भावनात्मक क्षण जानकर आप भी हो जाएंगे सेंटी

Update: 2026-04-06 08:26 GMT

मुंबई। कुछ दिनों पहले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसके लेने के लिए बॉबी देओल स्टेज पर आए थे। इस दौरान अवॉर्ड लेते हुए बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने आंसू रोकते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इस हालत में होंगे। जिसके बाद सभी इमोशनल हो गए।

धर्मेद्र को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में अपने पिता धर्मेंद्र की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लने के लिए पहुंचे थे। यह सम्मान दिग्गज अभिनेता को मरणोपरांत दिया गया जिसमें भारतीय सिनेमा में धर्मेंद्र के योगदान के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड जावेद अख्तर, रमेश सिप्पी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया। 

बॉबी हुए इमोशनल 

स्टेज पर बॉबी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा- मुझे आप सभी की आंखों में अपने पिता का प्यार दिखता है। मेरे पिता ने अपने काम और यहां तक ​​कि अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए भी सभी के दिलों को छुआ, जो उनका नया शौक बन गया था। वह हमेशा चाहते थे कि लोग खुश रहें और उनका मानना ​​था कि भगवान ने हम सभी को जीवन में बहुत कुछ दिया है। वह कहते थे कि हम सभी के अंदर एक खास तोहफा होता है, और अगर हम उस पर विश्वास करें, तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इसीलिए उन्होंने इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में काम किया, उन्होंने अच्छे और बुरे दोनों समय देखे लेकिन कभी हार नहीं मानी। मैं जहां भी जाता हूं और जिससे भी मिलता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है क्योंकि मेरे पिता ने हमारे लिए लोगों के दिल खोल दिए – मेरे लिए, मेरे भाई के लिए और हमारे परिवार के लिए। लोग उनसे इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के हमें अपने दिल में जगह दी और आज, यहां खड़े होकर, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं घर जाकर उनसे कहूंगा, ‘पापा, आप नहीं आ सके, इसलिए मैं आपका अवॉर्ड अपने साथ ले आया हूं।

सोचा नहीं था यहां इस तरह आऊंगा

बॉबी ने आगे कहा- मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां इस तरह आऊंगा, और अनंत (गोयनका) सच में मुझे यहां चाहते थे. मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे उनका बेटा बनाया. आपका बहुत-बहुत थैंक्यू पापा, आप सबसे अच्छे हैं।

धर्मेंद्र का पिछले साल हुआ था निधन

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ था। वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों और सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इससे पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया, जहाँ उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और संजय दत्त जैसे सितारे शामिल थे।

Tags:    

Similar News