IPL 2026: अंत तालिका में हुआ बड़ा फेरबदल! पहले स्थान पर पंजाब किंग्स तो सबसे निचले पायदान पर पहुंचीं CSK

Update: 2026-04-07 07:31 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है मुकाबला उतना ही दिलचस्प होते जा रहा है। वहीं बीती रात KKR और पंजाब किंग्स के बीच का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंत तालिका में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिले। जिसके बाद पंजाब किंग्स पहले पायदान पर पहुंच गई तो वहीं KKR का भी अंक तालिका में खाता खुल गया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर काबिज

बता दें कि आईपीएल 2026 में बारिश की बदौलत केकेआर को पहला अंक मिला और वह अब अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है। वहीं, पंजाब किंग्स के अब 3 मुकाबलों के बाद 5 अंक हो गए हैं और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी के 2 मुकाबलों में 4 अंक हैं जबकि 4 अंकों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है।

मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर

दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर मौजूद है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज करने के कारण अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 2 मुकाबलों में दो अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स 2 मुकाबलों में एक जीत के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है।

चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर

वहीं, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना किया है और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है, तो चेन्नई सुपर किंग्स भी 2 मुकाबले गंवाने की वजह से अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है। 

Tags:    

Similar News