परेशान मत हो राजपाल यादव सलमान तुम्हारे साथ है... भाईजान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
मुबंई। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव कुछ दिनों से कर्ज के केस के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री का साथ भी मिला। हालांकि हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें माना जा रहा है कि राजपाल यादव का मजाक बनाया जा रहा है। ऐसे में अब खुद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
सलमान ने किया पोस्ट
सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है, रहना तो इंडिया में ही है।
सौरभ द्विवेदी पर उठे सवाल
बता दें कि हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने मजाक में राजपाल के कर्ज का जिक्र करते हुए कहा था कि "डॉलर और रुपया चाहे जितना ऊपर-नीचे हो, आपको उतना ही पैसा लौटाना पड़ेगा जितना उधार है"। इस मजाक पर कुछ नेटिज़न्स ने आपत्ति जताई और इसे राजपाल की बेइज्जती माना।