RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप! इससे पहले पंजाब बीजेपी के हेडक्वार्टर पर हुआ था ग्रेनेड से हमला

गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं।

Update: 2026-04-07 08:09 GMT

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

गार्डन में रखा था बैग

वहीं फोरेंसिक टीम भी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में मौजूद गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

बीजेपी के हेडक्वार्टर पर हुआ था ग्रेनेड हमला

हालांकि इससे पहले 1 अप्रैल की शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में स्थित पंजाब बीजेपी के हेडक्वार्टर पर एक ग्रेनेड हमला हुआ था।

Tags:    

Similar News