BREAKING NEWS: पाकिस्तान में आज से लगा लॉकडाउन! पीएम ने की घोषणा, बाजार, मॉल समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

आज रात 8 बजे पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्र बंद हो जाएंगे।

Update: 2026-04-07 07:55 GMT

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। सभी देश इससे ग्रसित हो रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिसके चलते साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल-डीजल और एलजीपी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में इस संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने स्मार्ट लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बात का ऐलान खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्ममंत्रियों के साथ बैठक में किया है।

8 बजे बंद हो जाएंगा पूरा पाकिस्तान

जानकारी के मुताबिक आज रात 8 बजे पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्र बंद हो जाएंगे। साथ ही साथ शहबाज सरकार ने यह फैसला भी दिया कि खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। इसी तरह सभी जनरल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे।

 शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में लिया गया फैसला 

बता दें कि यह फैसला इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में लिया गया। इस बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित ऊर्जा बचत और कम से कम इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया गया।जिसके बाद नतीजे के तौर पर यह फैसाल लिया गया। 

10 बजे के बाद बंद होंगे बेकरी, रेस्तरां

सरकार ने आदेश में बताया कि बेकरी, रेस्तरां और खाने-पीने की दूसरे दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें, जहां शादियां और अन्य समारोहों का आयोजन होता है, ये रात 10 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। बैठक में निजी संपत्तियों और घरों में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया गया।

मेडिकल स्टोर और फार्मेसी पर कोई प्रतिबंध नहीं

जानकारी के मुताबिक ये सारे प्रतिबंध मेडिकल स्टोर और फार्मेसी पर लागू नहीं होंगे।  यह भी क्लीयर कर दिया गया है कि ये प्रतिबंध मंगलवार से ही लागू कर दिए जाएंगे यानी आज रात आठ बजे से पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन लागू हो जाएगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो गए है मुफ्त

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही  शहबाज शरीफ ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक फ्री रखने का ऐलान किया था। यानी कि इसका पूरा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाएगा। यह फैसला इस मीटिंग में डिप्टी पीएम इशाक डार, योजना और विकास मंत्री एहसान इकबाल और सीनियर अधिकारी मौजूदगी में लिया गया। 

Tags:    

Similar News