हैदराबाद भाग गए पवन खेड़ा...CM हिमंत बिस्वा का बड़ा बयान, पुलिस को घर पर नहीं मिले कांग्रेस नेता

Update: 2026-04-07 07:51 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर असम पुलिस ने छापा मारा है। घर पर देर तक तलाशी अभियान चला हालांकि घर पर पवन खेड़ा मौजूद नहीं थे। इसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। वहीं कांग्रेस के लिए ये असम चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं अब इस मामले में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है।

पवन खेड़ा हैदराबाद भागे

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बारे में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह कल गुवाहाटी से भाग गया। मुझे मीडिया से पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उसके घर गई है, लेकिन वह हैदराबाद भाग गया है। कानून अपना काम करेगा।

दरअसल, पवन खेड़ा असम चुनाव प्रचार के बीच लगातार बयानबाजी कर रहे थे। साथ ही सीएम हेमंता की पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं अब पुलिस के इस एक्शन के बाद कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है। 

Tags:    

Similar News