IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में जीतने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल को लगा जोरदार झटका! जानें क्या

Update: 2026-04-09 13:30 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 का मुकाबला अब रोमांचक होते जा रहा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए दिलचस्प मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया लेकिन इस मुकाबले में जीतने के बाद भी GT के कप्तान शुभमन गिल को बड़ा झटका लगा है। हालांकि गिल ने इस मैच में शानदार पारी खेली थी। गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा।

गिल पर क्यों लगा जुर्माना

बता दें कि स्लो-ओवर रेट के कारण शुभमन गिल पर जुर्माना लगा। IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है। यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है। गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कप्तान गिल पर 24 लाख रुपये का लगेगा जुर्माना

अगर गुजरात टाइटंस से ऐसी गलती दोबारा होती है, तो कप्तान गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और तब इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 में शामिल प्लेयर्स पर 12-12 लाख का जुर्माना लगेगा। हालांकि अब तीसरी गलती होने कप्तान पर एक मैच के बैन का नियम हटा दिया गया है।

राशिद खान बने POTM

10 ओवरों से पहले दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार पहुंच गया था, टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने से दिल्ली पिछड़ती चली गई। वो तो डेविड मिलर ने अंत में तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को वापस जीत की दहलीज पर लेकर गए, लेकिन अंतिम गेंद पर वह गेंद को कनेक्ट भी नहीं कर पाए।   

Tags:    

Similar News