रोमांस को सीक्रेट रखने के बाद भी क्या सान्या मल्होत्रा को प्यार में मिला धोखा? जानें अभिनेत्री के लव लाइफ में क्यों आई दिक्कत

Update: 2026-04-09 14:00 GMT



मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा बहुत जल्द राजकुमार राव के साथ फिल्म टोस्टर में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि सान्या सितार वादक ऋषभ शर्मा को डेट कर रही हैं।


हालांकि अब खबर आ रही है कि एक साल की डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने अपने रोमांस को सीक्रेट रखा था लेकिन इनके अलग होने की खबर इस समय मीडिया में सुर्खियों में है।


फिलहाल दोनों की तरफ से अभी इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं।


फैंस ने यह भी नोटिस किया कि वे एक ही समारोह में शामिल होते थे और ग्रुप के साथ तस्वीरों में दिखाई देते थे। एक अन्य फैन अकाउंट ने दिसंबर 2024 में भी उन्हें एक कार्यक्रम में साथ देखे जाने की बात कही।


सान्या और ऋषभ दोनों ने ही इन अटकलों की ना तो कभी पुष्टि की ना ही खंडन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ अब किसी और को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बात को उन्होंने छिपाकर रखा है।

Tags:    

Similar News