सावधान! अगर गाली दी तो लगेगा ₹500 का जुर्माना, जानें देश में यह व्यवस्था पहली बार कहां की गई है लागू!

Update: 2026-04-09 13:00 GMT

बुरहानपुर। आजकल गाली देना एक आसान बात बन गई है। दोस्तों, रिश्तेदारों हर जगह गाली का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कभी सोचा है कि गाली देना अब भारी पड़ सकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का बोरसर गांव गाली को लेकर अपने नियम से चर्चा में आ गया है। दरअसल एमपी का यह गांव पहला गाली-मुक्त मॉडल गांव बन गया है। जहां पर गाली देना अब क्राइम है और अपराधी को सजा देने का प्रावधान किया गया है।

गाली देने पर मिलेगी कड़ी सजा

जानकारी के मुताबिक इस गांव के नए नियम के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाली देता हुआ पाया जाता है तो उस पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाता है और साथ ही एक घंटे तक गांव की सफाई करने की सजा भी दी जाती है। बता दें कि यह नियम अमीर, गरीब, धर्म, जाति से परे है। चाहे आम आदमी हो या कोई प्रभावशाली रसूखदार गाली दी तो कार्रवाई होना तय है।

 गांववालों ने की सराहना

गांव वासियों ने बताया कि इससे बहुत लाभ मिल रहा है, अगर ये सब रुक जाए तो अच्छा है। गाली गलौच से तो बहुत से झगड़े भी होते हैं, लड़ाई होती है उसको अगर रुकवा देंगे तो अपना गांव देश अच्छा बन जाएगा। हम बिल्कुल इस नियम के साथ हैं, जब ये मुद्दा उठाया गया था तो हमने तभी से इसे मानने का मन बना लिया था।

‘गाली पकड़ो स्पेशल फोर्स’ बनाई गई

गांव के युवा अब ‘गाली पकड़ो स्पेशल फोर्स’ की विशेष टीम का हिस्सा बन गए हैं। यह टीम निगरानी रखती है और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करती है। ग्राम पंचायत और समाजसेवी अश्विन पाटिल के इस नवाचार ने गांव की सोच का असली अपग्रेशन कर दिया है। 

Tags:    

Similar News