दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद को मिली अंतरिम जमानत
आरोपी खालिद को उसके भतीजे और भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने 6 दिन की अंतरिम जमानत दी है।
By : Aryan
Update: 2026-04-09 13:20 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद सैफी को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि फरवरी 2020 में दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में हुए दंगों के आरोपी खालिद को उसके भतीजे और भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने 6 दिन की अंतरिम जमानत दी है।