सात जन्मों का पवित्र रिश्ता हो गया लहूलुहान: पत्नी ने ब्लेड से काटा पति का गुप्तांग! इन दो लोगों ने भी पीटा...

पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2025-10-28 06:03 GMT

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र से एक सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल एक महिला ने ब्लेड से अपने पति का गुप्तांग काट दिया। पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने घायल पति के बयान लेने के बाद की पत्नी, उसके बेटे और पुत्र वधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

परिवार संग हुआ झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, मझोला क्षेत्र का निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति एक फर्म में काम करता है। उसने मझोला थाने में केस दर्ज कराया। घायल व्यक्ति ने कहा कि रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान पत्नी, बेटा और बहू उसके साथ झगड़ा करने लगे।

काटा गुप्तांग

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। उसकी जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए। उसके बाद उसकी पत्नी उसे जबरन कमरे में ले गई और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। जिससे वह खुन से लथपथ हो गया। जब शोर अधिक हुआ तो पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News