एक चिंगारी से इंदौर के बंगाली चौराहे के पास मकान में लगी आग ने 6 लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया, जानें पूरी घटना

अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा।

By :  Aryan
Update: 2026-03-18 04:08 GMT

इंदौर। एक चिंगारी से इंदौर के बंगाली चौराहे के पास मकान में लगी आग ने 6 लोगों को मौत के मुंह में डाल दिया। मकान में आग लगने के बाद एक के बाद एक घर में रखें छह सिलेंडरों में विस्फोट होने लगे। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी 

इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित कॉलोनी में बुधवार भोर में भीषण हादसे के दौरान मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई।

आग घर में रखे सिलेंडर तक पहुंची थी

 आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के समय पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। 

 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में मनोज सेठिया का परिवार रहता था, जहां से प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। 

 इनकी मौत से इलाके में सनसनी

पुलिस के मुताबिक आग की घटना में विजय सेठिया (65 वर्ष), छोटू सेठिया (22 वर्ष), सुमन (60 वर्ष), मनोज (65 वर्ष), सिमरन (30 वर्ष) और राशि सेठिया (12 वर्ष) की मौत हुई है।

Tags:    

Similar News