गर्मियों में खीरा खाने के होते हैं ये अद्भुत फायदे! इस समय खाने से हो सकता है नुकसान

Update: 2026-03-18 03:30 GMT

गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसके इस्तेमाल में कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। हालांकि खीरा खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं और पाचन क्रिया धीमी हो सकती है।

खीरा खाने के फायदे

खीरे में 95% से ज्यादा पानी होता है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित रखती है और लू के असर को कम करती है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और आप एक्स्ट्रा खाने से बचते हैं। खीरा खाने और आंखों पर रखने से जलन कम होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। पाचन में सुधार इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है।

खीरा खाने के नुकसान

रात में खाने से परहेज

रात के समय खीरा खाने से पाचन भारी हो सकता है और नींद में खलल पड़ सकता है, क्योंकि इसे पचाने में शरीर को समय लगता है। ज्यादा खीरा खाने से कुछ लोगों को पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है।

साइनस की समस्या

जिन्हें साइनसाइटिस या कफ की पुरानी समस्या है, उन्हें खीरे की ठंडी तासीर की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है। बहुत अधिक मात्रा में खीरा खाने से विटामिन C का स्तर बढ़ सकता है, जो शरीर के लिए कभी-कभी ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बन सकता है।

Tags:    

Similar News