कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे क्रिकेट के दिग्गज! सीएम योगी और अखिलेश यादव ने भी नव दंपती को दिया आशीर्वाद
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी की थी। जिसके बाद आज उन्होंने लखनऊ में ग्रांड रिसेप्शन दिया है। वहीं इस समारोह में क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति के कई दिग्गज भी पहुंचे हैं। जिसमें सीएम योगी से लेकर अखिलेश यादव भी शरीक हुए।
सीएम ने नव दंपती को दिया आशीर्वाद
बता दें कि सीएम ने समारोह में पहुंचकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया। लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में रिसेप्शन समारोह हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं।
कुलदीप बहुत काबिल खिलाड़ी हैं
बता दें कि कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन के लिए लखनऊ पहुंचने के बाद BCCI के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इंडियन क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। आज उनकी शादी का रिसेप्शन यहां हो रहा है। हम सब यहां उन्हें आशीर्वाद देने आए हैं। वे बहुत काबिल खिलाड़ी हैं। IPL भी 28 मार्च से शुरू होने वाला है। बहुत जल्द, IPL का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
कुलदीप ने वंशिका सिंह के साथ की थी शादी
कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी।∪