आईपीएल शुरू होने से पहले एमएस धोनी ने इस खिलाड़ी को दी फिजूल खर्ची से बचने की सलाह

Update: 2026-03-17 13:30 GMT

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 शुरू होने में महज कुछ दिन बचे हैं। फैंस आईपीएल में अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखने के लिए बेताब हैं। दरअसल, यह टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फैंस के अलावा क्रिकेटर भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की कई बातों को लेकर चर्चा हो रही है। जहां टीम ने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। इस बीच धोनी ने एक खिलाड़ी को बड़ी सलाह दी है।

फिजूल खर्च से बचने की दी सलाह

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक ऐसे खिलाड़ी को पैसे बचाने की सलाह दी, जिसे ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा गया था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 20 साल के अनकैप्ड युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर है। प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ी रकम देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। इतनी कम उम्र में करोड़पति बनने वाले प्रशांत को धोनी ने अहम सलाह देते हुए उन्हें फिजूल खर्च से बचने की सलाह दी। एक इंटरव्यू के दौरान प्रशांत ने कहा कि अभी धोनी से क्रिकेट को लेकर ज्यादा बात नहीं की। लेकिन उन्होंने मुझसे पैसा बचाने और बेवजह खर्च न करने के लिए कहा है।

प्रशांत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं

हालांकि यह पहला मौका है कि जब प्रशांत को किसी टीम ने आईपीएल में अपना हिस्सा बनाया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इतनी मोटी रकम खर्च करने के बाद क्या प्रशांत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। प्रशांत के करियर की, तो उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत ने अब तक 3 फर्स्ट क्लास, 8 लिस्ट-ए और 9 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर प्रशांत बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग करने की भी काबीलियत रखते हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 2 विकेट चटकाए और बैटिंग में 7 रन बनाए। इसके अलावा लिस्ट-ए में 10 विकेट लिए और 133 रन बनाए। बाकी टी20 में प्रशांत ने 12 विकेट लिए और 112 रन बनाए।

Tags:    

Similar News