अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 पोस्ट पर किया कब्जा,पाकिस्तान ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक

Update: 2026-02-27 04:25 GMT

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए, जिसमें अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और 19 सैन्य पोस्ट तबाह कर दी गईं। दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है, और कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम खतरे में है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश की सुरक्षा का संकल्प जताया, जबकि तालिबान ने जोरदार जवाब की चेतावनी दी।

अफगान सेना प्रमुख कारी फसीहुद्दीन फितरत ने खुद संभाली जंग की कमान

अफगानिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कारी फसीहुद्दीन फितरत ने कहा है कि वह देश में चल रही विभिन्न सैन्य कार्रवाइयों की व्यक्तिगत रूप से कमान संभाल रहे हैं. वे सीधे मैदान में चल रहे युद्ध अभियानों की निगरानी कर रहे हैं. उनकी सक्रिय कमान सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ तालिबान सरकार की सैन्य क्षमता को भी मजबूत कर रही है.

 प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ क्या बोले

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश की सेना किसी भी आक्रामक ताकत को तेजी से कुचल देने की पूरी क्षमता रखती है। यह बयान उन्होंने पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर किए गए हवाई हमलों के बाद दिया। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स पेज पर जारी बयान में प्रधानमंत्री ने यह भरोसा व्यक्त किया कि देश की पूरी जनता पाकिस्तानी बलों के समर्थन में एकजुट है।

पाकिस्तान ने ठोका बड़ा दावा - 130 से अधिक तालिबानी मारे गए

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान द्वारा सीमा पर किये गए कथित हमलों के जवाब में एक जबरदस्त जवाबी ऑपरेशन "ग़ज़ब-ए-हक" शुरू किया है। इस ऑपरेशन की शुरुआत गुरुवार रात देर से की गई, जब अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर कई चौकियों और पोस्टों पर हमले किये।

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में अब तक 130 से अधिक तालिबानी लड़ाके मारे जा चुके हैं। सेना के मुताबिक, यह ऑपरेशन सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को रोकने के लिए आवश्यक था।

पाकिस्तान का कौन सा विमान गिरा?

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया है। तालिबान लड़ाकों की ओर से पाकिस्तानी सेना को कड़ी टक्कर मिल रही है। बता दें कि पाक के एयर स्ट्राइक का बदला फाइटर जेट को गिरा कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News