इंडिगो में आई मुसीबत के बीच स्पाइेस जेट ने लिया बड़ा फैसला! ट्रेन के टिकटों की बढ़ी डिमांड, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान
नई दिल्ली। इंडिगो यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, लगातार चार दिनों से उड़ाने रद्द हो रही हैं। इंडिगो की सेवाएं आज भी प्रभावित रहेंगी और एक हजार उड़ानें रद्द हुई हैं। ऑपरेशनल दिक्कतों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने माफी मांगते हुए कहा कि 10 से 15 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। आज भी इंडिगों की 452 उड़ानें रद्द की गई हैं। इंडिगो संकट के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए स्पाइस जेट ने अपनी स्पेशल फ्लाइट का फैसला किया है।
फ्लाइट के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
दरअसल, संकट के बीच स्पाइस जेट ने 100 अतिरिक्त विमान चलाने का ऐलान किया है। हालांकि फ्लाइट के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने मिल रही है। वहीं सरकार ने इस पूरे मामले में हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर इस संकट के बीच रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। नागर विमानन मंत्रालय 24 घंटे कंट्रोल रूम से फ्लाइट ऑपरेशन, अपडेट और किराए पर मॉनिटरिंग कर रहा है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं।
स्पाइसजेट 100 एक्स्ट्रा विमान चलाएगा
दरअसल, परेशानी को दूर करने के लिए स्पाइसजेट अपनी 100 एक्स्ट्रा उड़ाने चलाएगा। अचानक इंडिगो उड़ानों के बड़ी संख्या में रद्द होने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है और ट्रेन के टिकटों की डिमांड बढ़ गई है। दिल्ली से जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में टिकट के डिमांड अचानक से बढ़ी है, 700 से 1000 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में ट्रेन में टिकट बुक कराए हैं।
भारत के लगभग सभी बड़े शहरों पर पड़ा
इंडिगों के ऑपरेशन फेलयर का असर भारत के लगभग सभी बड़े शहरों पर पड़ा है। दिल्ली से कोलकाता, दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से अहमदाबाद, दिल्ली से मुंबई, दिल्ली से जम्मू, दिल्ली से श्रीनगर, दिल्ली से बेंगलुरु, दिल्ली से हैदराबाद, दिल्ली से चेन्नई जाने वाली ट्रेनों में अचानक से यात्री बढ़ गए हैं। वहीं दिल्ली से कुल 86 उड़ाने आज रद्द की गई हैं, जिसमें 37 जाने वाली और 49 आने वाली है। मुंबई एयरपोर्ट से आज इंडिगो की 109 फ्लाइट्स रद्द हैं, जिसमें 51 arrivals और 58 departures शामिल है। अहमदाबाद में 19 इंडिगो फ्लाइट्स रद्द, आने वाली 7 और जाने वाली 12 उड़ानें रद्द हैं। वहीं तिरुवनंतपुरम में 6 इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हैं।