अमिताभ बच्चन ने नहीं देखा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच! बिग बी ने इस टोटके की वजह से क्रिकेट से बनाई दूरी
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के एकतरफा मुकाबले में शानदार तरीके से जीत हासिल की है। जिसके बाद से ही देश में जश्न का माहौल है। वहीं मैच के बाद क्या आम क्या खास सब अपनी-अपनी तरह से जीत का जश्न मना रहे हैं। इस बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
अमिताभ बच्चन ने नहीं देखा मैच
दरअसल, महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मजेदार पोस्ट में बताया कि इंडियन क्रिकेट टीम की जीत में उनका टोटका काम आया। बिग बी ने एक्स पर की टीम इंडिया की जीत की कई तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे! हो गया! बिग बी ने अपने इस कैप्शन के जरिये बताया कि उन्होंने मैच नहीं देखा था।
यह देखना बहुत एक्साइटिंग होता है
बता दें कि वैसे अमिताभ बच्चन ने कई बार बताया है कि जब वे मैच देखते हैं तो टीम इंडिया हार जाती है। इसलिए वे टोटका अपनाते हैं और जब टीम इंडिया मैच खेलती है तो वे इसे नहीं देखते हैं। वहीं उनकी ये पोस्ट फैंस को हैरान कर रही है। फैंस भी बिग बी की पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि उन्हें अब भी लगता है कि क्रिकेट के लिए वह बदकिस्मत है जबकि एक अन्य ने लिखा कि वो बस एक वहम है सर अमितजी। यह देखना बहुत एक्साइटिंग होता है, जब ज्यादातर समय, हमारे टैलेंटेड क्रिकेटर, ब्लू कलर में मैदान पर विरोधी टीम के खिलाफ जबरदस्त हिम्मत और जुनून दिखाते हैं और कमाल का परफॉर्म करते हैं। हर विकेट, हर रन, हासिल किया गया हर माइलस्टोन बनाता है।