बांके बिहारी मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों की Entry पर लगा बैन, जानें VIP एंट्री और सुरक्षा के नियम

यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान लिया गया।

By :  Aryan
Update: 2026-04-10 13:05 GMT

वृन्दावन। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जाने वाले वीआईपी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले वीआईपी लोग अब अपने साथ निजी सुरक्षाकर्मियों को मंदिर के भीतर नहीं ले जा सकेंगे। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान लिया गया। जानाकारी के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश लागू करेगी।

सुरक्षाकर्मी की हरकत को लेकर हुआ था विवाद

विगत दिनों मध्य प्रदेश के एक विशिष्टजन के साथ आए निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करने और वहां तैनात सुरक्षार्मियों की ओर से बाहर जाने की सलाह दिए जाने के बाद भी आसानी से उसका पालन न करने पर हंगामा हुआ था। विशिष्टजन के साथ आए सुरक्षाकर्मी की हरकत का मंदिर के सेवायतों और भक्तों ने कड़ा विरोध किया था।

अब 1.01 लाख रुपये जमा कराकर फूल-बंगला सजवा सकते हैं

अब ये फैसला लिया गया है, जिसके मुताबिक मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मंदिर के प्रबंधक को निर्देश दिए गए और तय किया गया है। इसके साथ ही मंदिर में ठाकुरजी को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए सजाए जाने वाले फूल-बंगला के लिए तय की गई राशि में 50 हजार रुपये की छूट दे दी गई है। अब सेवाय (मंदिर का) 1.51 लाख रुपये की जगह 1.01 लाख रुपये जमा कराकर फूल-बंगला सजवा सकेंगे।



Tags:    

Similar News