दीपिका पादुकोण की विक्की कौशल की इस 800 करोड़ी फिल्म से हुई छुट्टी! जानें कौन सी अभिनेत्री को मिली जगह
मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म महावतार का इंतजार फैंस सालों से कर रहे हैं। यह फिल्म पहले इस साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि, मेकर्स मूवी पर काम कर रहे हैं। परशुराम पर आधारित इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
इस फिल्म में परशुराम की भूमिका विक्की कौशल निभाने वाले हैं। इस फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण अमर कौशिक निर्देशित महावतार में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दीपिका को एक 800 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की विक्की कौशल की माइथोलॉजिकल फिल्म में जिस हीरोइन ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है।
वो मैडॉक फिल्म्स की 'स्त्री' हैं यानी कि श्रद्धा कपूर। कहा जा रहा है कि मेकर्स और डायरेक्टर की फिल्म को लेकर श्रद्धा से बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि श्रद्धा कपूर रोल के लिए एकदम फिट हैं। टीम किसी ऐसे कलाकार की तलाश में थी, जो स्टार वैल्यू और दमदार मौजूदगी लेकर आए। ऊपर से विक्की और श्रद्धा की पेयरिंग भी फ्रेश होगी।
इससे पहले दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। मेकर्स को भरोसा है कि उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। हालांकि, अभी तक श्रद्धा या मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बता दें कि महावतार मैडॉक फिल्म्स के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसे वे बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जून महीने के बाद से शुरू हो सकती है। अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कोई खबर नहीं है। यह शायद 2027 तक बड़े पर्दे पर आ सकती है।