सौंदर्य, भक्ति, भावुक दृश्य... हनुमान जयंती के अवसर पर फैंस का इंतजार हुआ खत्म! 'रामायण' का टीजर जारी
मुंबई। हनुमान जयंती के अवसर पर आज नितेश तिवारी की निर्देशित मेगा बजट फिल्म 'रामायण' से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला आधिकारिक लुक यानी टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म के इस पहले आधिकारिक टीजर को 'रामा' नाम दिया गया है।
टीजर ने खींचा ध्यान
इस टीजर की लंबाई लगभग 2 मिनट 38 सेकंड है, जिसे सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा 'U' सर्टिफिकेट दिया गया है। टीजर के एक खास सीन में भगवान राम को नाव पर बैठे दिखाया गया है। जैसे ही उनका नाम पुकारा जाता है, वह धीरे से मुड़ते हैं- इस भावुक दृश्य की फैंस काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
भव्य स्टार कास्ट
रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), और रवि दुबे (लक्ष्मण) महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
रिलीज की तारीख
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा।
रणबीर कपूर का लुक हो रहा वायरल
फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आए हैं। फैंस इसे देखकर उस्साहित हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खत्म हुआ इंतजार, सामने आया 'रामायण' से रणबीर कपूर का लुक। भगवान राम के किरदार में जमे रणबीर।
सामने आने लगे रिव्यू, श्रीराम के लुक में जमे रणबीर
ग्रैंड टीजर लॉन्च और रणबीर के लुक रिवील से पहले कई लोगों के रिव्यू भी सामने आ रहे हैं। जहां लोग रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस नितेश तिवारी की 'रामायण' तो भव्य और दिव्य बता रहे हैं।