Bigg Boss 19 : सलमान के शो में एंट्री ले सकते 'इंडियन आइडल‘ 5 के विनर सुरों के सरताज श्रीराम चंद्रा

श्रीराम चंद्रा साल 2010 'इंडियन आइडल 5' शो के विनर बने थे;

By :  Aryan
Update: 2025-07-15 13:38 GMT

मुंबई। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' शो को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं, फैंस बेसब्री शो आने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 'इंडियन आइडल 5' के विनर श्रीराम चंद्रा के बतौर कंटेस्टेंट् शामिल होने की चर्चा गरम है। इससे पहले भी श्रीराम चंद्रा कई बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

सेलेब्स के नाम में टैलेंटेंड सिंगर होंगे शामिल

शो 'बिग बॉस 19' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। शो की थीम से लेकर होस्ट तक, हर रोज नई जानकारी सामने आती हैं। कई सेलेब्स के नाम भी शो में शामिल होने को लेकर चर्चा है, लिस्ट में एक टैलेंटेंड सिंगर श्रीराम चंद्रा का नाम भी जुड़ गया है। सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस मेकर्स और उनकी टीम श्रीराम से बातचीत हो रही है, अगर सबकुछ श्रीराम को जंच गया तो बिग बॉस के घर में एक रुहानी आवाज छा जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीराम चंद्रा के शो में शामिल होने के तगड़े चांस हैं, क्योंकि प्रोडक्शन टीम ऐसे कंटेस्टेंट्स को शो में लाना चाहती है, जिनको पहले फेम मिल चुका हो।

रियलिटी शो का फेमस चेहरा हैं श्रीराम

श्रीराम चंद्रा की बात करें तो उनको रियलिटी शोज का काफी एक्सपीरियंस है। अब तक वो कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुके हैं। श्रीराम चंद्रा साल 2010 'इंडियन आइडल 5' शो के विनर बने थे। इसके अलावा श्रीराम डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 11' में भी भाग ले चुके हैं। साल 2021 में 'बिग बॉस तेलुगू 5' में भी नजर आए थे, जिसमे वो शो के सेकंड रनरअप बने थे।


Tags:    

Similar News