Bihar: मोकामा में जन सुराज समर्थक की हत्या में बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज...जानें तेजस्वी ने क्या कहा
अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।;
मोकामा। बिहार विधानसभा के चुनावी माहौल में जनसुराज के प्रत्याशी को समर्थन देने वाले दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। इस मामले में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि मृतक दुलारचंद यादव के पोते के आवेदन पर अनंत सिंह उनके दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, नजदीकी मित्र छोटन सिंह और कंजय सिंह के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। लेकिन अनंत सिंह इस बात से इंकार रहे हैं।
अनंत सिंह ने कहा
अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। यह सब राजद की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। वही उनको फंसाने की कोशिश रहे हैं। लेकिन, जनता को सब पता है।
मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने कहा
दूसरी तरफ, मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने कहा कि हमलोग रोज की तरह जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार में मोकामा विधानसभा के बसामनचक गांव में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ आए और दादा दुलारचंद यादव को गाली देने लगा। दादा ने गाली देने से मना किया तो राजवीर और कर्मवीर सिंह ने दादा को जबरन गाड़ी से खींच कर बाहर निकाल दिया। इतने में अनंत सिंह ने कमर से पिस्टल निकाला और गोलीबारी कर दी। एक गोली दाबा दुलारचंद के पैर के ठुडी में लगी। गोली लगते ही दादा जी गिर गए।
अनंत सिंह के सहयोगियों ने बेरहमी से गाड़ी से कुचला
इसके बाद अनंत सिंह के सहयोगियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। इसके बाद हमलोग उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तेजस्वी यादव ने किया नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार
बता दें कि इस वारदात के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों की लड़ाई होती है। बमबारी और गोलीबारी की नहीं की कोई जगह नहीं है। एनडीए के महाजंगलराज में अपराधी बाहर घुमकर तांडव मचा रहे हैं। अपराध के गढ़ मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी।