BJP ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया...नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर कसा तंज

तेजस्वी यादव-मैंने हमेशा कहा है 'नीतीश जी को घोड़ा तो चढ़ाया है दूल्हा बनाकर लेकिन फेरा किसी और के साथ दिला रहा है'।

Update: 2026-03-05 07:25 GMT

पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बिहार की सियासत में नई हलचल आ गई है। एक तरफ जहां JDU कार्यकर्ता में नाराजगी देखने को मिल रही है तो वहीं विपक्ष भी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विपक्ष भी हमलावर है। इस बीच बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव वे बीजेपी पर हमला बोला है।

BJP ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया

तेजस्वी ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है 'नीतीश जी को घोड़ा तो चढ़ाया है दूल्हा बनाकर लेकिन फेरा किसी और के साथ दिला रहा है'। BJP ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि वह (राज्यसभा) हाउस जाना चाहते हैं।

BJP, जेडीयू पार्टी को खत्म कर देगी

उन्होंने आगे कहा कि हम शुरू से ही यह कह रहे हैं कि चुनाव के बाद BJP वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे। आज वह बात सच हो गई है। लोगों की उम्मीदें इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं। जब 2024 में नीतीश कुमार ने हमारा गठबंधन छोड़ा था। उस समय भी हमने कहा था कि BJP, जेडीयू पार्टी को खत्म कर देगी।

Tags:    

Similar News