ट्रंप और बाइडन की हत्या के लिए मुझे किया था हायर... पाकिस्तानी शख्स ने किया ईरानी खुफिया एजेंट्स की साजिश का खुलासा!

आसिफ मर्चेंट ने अमेरिका की अदालत में कहा कि मैं यह काम अपनी इच्छा से नहीं करना चाहता था। उसने कहा कि मेरे परिवार को धमकियां दी गईं थी।

Update: 2026-03-05 06:48 GMT

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक पाकिस्तानी नागरिक ने बड़ा दावा किया है। उसने कहा कि उसको ईरानी खुफिया एजेंट्स ने डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व प्रेजीडेंट जो बाइडेन और यूनाएटेड नेशंस में यूएस एंबेसडर निक्की हेली की हत्या करने के लिए हायर किया था। इसी कड़ी में अमेरिकी अदालत में 47 साल के पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट के खिलाफ सनसनीखेज मुकदमा शुरू हो गया है।

'कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' की रची थी साजिश

पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट अप्रैल 2024 में अमेरिका पहुंचा और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले 'कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' की व्यवस्था करने की साजिश रची। इस दौरान आशिफ ने ऐसे इंसान से संपर्क साधा, जो सुपारी किलर खोजता था।

ईरानी लोगों के दबाव में था

आसिफ मर्चेंट ने अमेरिका की अदालत में कहा कि मैं यह काम अपनी इच्छा से नहीं करना चाहता था। उसने कहा कि मेरे परिवार को धमकियां दी गईं थी। उसने दावा करते हुए कहा कि वह तेहरान में रह रहे अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मजबूरी में इस साजिश का हिस्सा बना। क्योंकि मेरे पास इसके लिए कोई और उपाय नहीं था।

आसिफ मर्चेंट ने किया दावा

गौरतलब है कि यह उस वक्त की बात है, जब अमेरिका में 2024 के अंत में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने वाला था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में कांटे की टक्कर हो रही थी। वहीं, हेली एक महीने पहले ही प्रेजीडेंशियल इलेक्शन की रेस से बाहर हो गई थीं।


Tags:    

Similar News