कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत शानदार लग रही है...धोनी ने गंभीर की तारीफ की तो यह बोलकर गौतम ने दिया मजेदार जवाब

Update: 2026-03-09 13:05 GMT

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के तीसरी बार चैंपियन बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताबी जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। साथ ही इस पर माही का एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत शानदार लग रही है

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए फाइनल मैच के लिए रोहित और धोनी ही विश्व कप की ट्रॉफी को मैदान पर लेकर आए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, इन दोनों विश्व चैंपियन कैप्टन ने पूरा मैच देखा था। मुकाबले में टीम इंडिया की दमदार जीत के बाद पूर्व कप्तान धोनी गदगद नजर आए। यही कारण है कि उन्होंने करीब दो साल बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। अपने इस इंस्टा पोस्ट में धोनी ने खास तौर से गंभीर का जिक्र करते हुए लिखा कि कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत शानदार लग रही है। मुस्कान के साथ आपकी जीत कमाल की है, बहुत अच्छा किया।

आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा

ऐसे में अब धोनी के पोस्ट गौतम गंभीर का भी जवाब आया है। वहीं गंभीर ने कमेंट करते हुए लिखा कि और मुस्कुराने की कितनी अच्छी वजह है। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। साथ ही माही ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ के अलावा टीम इंडिया को लेकर कहा कि अहमदाबाद में इतिहास बन गया। टीम, सपोर्ट स्टाफ और भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना बहुत खुशी की बात है। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो अच्छा है। चैंपियन बॉलर। 

Tags:    

Similar News