Jalandhar: नशे के ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की गई जान, गांव के सरपंच ने दिया यह बयान! जानें क्या कहा..

कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है, जो दो साल पहले 12वीं कक्षा पास कर चुका था। वह कई टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुका था

Update: 2026-03-09 14:30 GMT

जालंधर। पंजाब सरकार प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। बावजूद पंजाब में नशे का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। नशा केवल अब आम लोगों की जिंदगी ही नहीं छीन रहा, बल्कि अब खिलाड़ियों की जिंदगी भी लीलने लगा है। ऐसा ही मामला जालंधर के महतपुर इलाके से सामने आया है। दरअसल जालंधर के महतपुर इलाके के उदोवाल में एक नवयुवक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। इस मामले में गांव के सरपंच ने कहा कि गांव में नशे का अधिक उपयोग होता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव में 21 दिनों के भीतर दूसरी मौत है।

पोस्टमार्टम के बिना ही किया अंतिम संस्कार

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। हांलाकि, मौत की वजह सामने तो नहीं आ सकी, लेकिन गांव वालों के मुताबिक युवक की मौत नशे के ओवरडोज से ही हुई है।

बालोकी खेड़ा के पास कबड्डी खिलाड़ी की लाश मिली

कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है, जो दो साल पहले 12वीं कक्षा पास कर चुका था। वह स्कूल से ही कबड्डी खेलता था और कई टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुका था। वह उदोवाल के पास स्थित बालोकी खेड़ा रोड गया था, जहां उसकी लाश पाई गई।

लोगों ने सरपंच को सूचना दी

लोगों ने लाश को पहचानने के बाद घटना की सूचना सरपंच और परिवार को दी। परिवार में वंश के माता-पिता, एक छोटा भाई और एक बहन शामिल थे। परिवार घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने लाश की पहचान कर पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी और इसके बजाय उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सरपंच ने दिया बयान

उदोवाल के गांव के सरपंच ने कहा कि वंश एक अच्छा खिलाड़ी था और कई कबड्डी टूर्नामेंटों में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुका था। यह नशे से संबंधित मौत का पहला मामला नहीं है। हाल ही में उसके पड़ोसी जसदीप सिंह जस्सा की भी ओवरडोज के कारण जान चली गई थी।

Tags:    

Similar News