भारत और नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे... पीएम मोदी ने RSP के अध्यक्ष और बलेंद्र शाह से की बात!

Update: 2026-03-09 15:57 GMT

नई दिल्ली। नेपाल के चुनाव में बलेंद्र शाह को प्रचंड जीत मिली है। जिसके बाद अब पड़ोसी देश में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। इस बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और RSP के वरिष्ठ नेता बलेंद्र शाह से फोन पर बात की है। वहीं इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। 

RSP की शानदार सफलता पर बधाई

दरअसल, पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा कि सौहार्दपूर्ण टेलीफोन वार्ता हुई। मैंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल चुनावों में RSP की शानदार सफलता पर बधाई दी। मैंने उनकी आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की

साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया

पीएम ने आगे लिखा कि दोनों देशों की पारस्परिक समृद्धि, प्रगति और खुशहाली के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। मुझे विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारत और नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Tags:    

Similar News