दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़े 11 साल के रिकॉर्ड! जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

Update: 2026-04-08 17:37 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बारिश के बाद अप्रैल की गर्मी में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। यहां तक कि दिल्ली में पिछले 11 वर्षों में अप्रैल का यह सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादलों, तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे।

तापमान में तेजी से होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव उत्तर पंजाब और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा गया है। हालांकि, राहत का यह सिलसिला अब समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।

दिल्ली में फिर होगी गर्मी की वापसी

दरअसल, अनुमान है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दिल्ली में एक बार फिर गर्मी की वापसी होगी। अगले पांच-छह दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। 14 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News