राष्ट्रपति को कांग्रेस ने रबर स्टांप बना दिया था...लोकसभा में कांग्रेस पर बरसे निशिकांत दुबे
पटना। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के भाषण पर तंज कस्ते हुए कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। उन्होंने कहा कि एक संशोधन के माध्यम से राष्ट्रपति को कांग्रेस ने रबर स्टांप बना दिया था। राष्ट्रपति का इंस्टीट्यूशन खत्म हो गया। इंदिरा गांधी ने प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी, अपने चहेते को सीजीआई बना दिया।
पहली बार ईवीएम कांग्रेस लेकर आए
निशिकांत दुबे ने कहा कि ये ईवीएम की बात करते हैं। पहली बार ईवीएम कांग्रेस लेकर आए। राजीव गांधी ये लेकर आए। नरसिम्हा राव लेकर आए। SIR पर 1961 और 1971 में कहा गया SIR जरूरी है और 1971 में कहा गया कि EVM जरूरी है। अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी भी इसके मेंबर थे, उन्होंने बूथ वाइज काउंटिंग की वकालत की, जिसका विरोध किया गया ताकि गड़बड़झाला कर पाएं।
हम आरएसएस के हैं, इस पर गर्व है
निशिकांत दुबे ने कहा कि यूपीएससी जैसी संस्था का चेयरमैन कांग्रेस का कार्यकर्ता दस साल तक बना रहा। इस देश का पहला चुनाव कमिश्नर को सुडान का अंबेसेडर बना दिया गया। टीएन शेषन को बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार बना दिया। अश्विनी कुमार, रंजीत सिन्हा जैसे अधिकारियों को सीबीआई डायरेक्टर बना दिया। हम आरएसएस के हैं, इस पर गर्व है। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के भाषण पर तंज कस्ते हुए कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। उन्होंने कहा कि एक संशोधन के माध्यम से राष्ट्रपति को कांग्रेस ने रबर स्टांप बना दिया था। राष्ट्रपति का इंस्टीट्यूशन खत्म हो गया।