लुधियाना में बधाई मांगने पर विवाद: युवक को किडनैप कर काटा प्राइवेट पार्ट! जानें पूरा मामला...

पुलिस ने मुख्य आरोपी रबीना महंत और उसके 9 चेलों के खिलाफ हत्या की कोशिश और साजिश के गंभीर आरोपों के मामला दर्ज किया है।

Update: 2026-01-28 13:00 GMT

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में किन्नरों के दो समूहों के बीच बधाई के लिए पैसे को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने भयंकर रूप ले लिया है। दरअसल महंतों के डेरे में खाना बनाने वाले 21 साल के रसोईए मनप्रीत सिंह को अगवा कर लिया गया। उसके बाद बेरहमी से उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रबीना महंत और उसके 9 चेलों के खिलाफ हत्या की कोशिश और साजिश के गंभीर आरोपों के मामला दर्ज किया है।

मनप्रीत बधाई लेने गया था

जानकारी के मुताबिक, वह महंतों के साथ खानपुर गांव में एक शादी में बधाई लेने गया था। वहां, रबीना महंत के समूह ने यह दावा करते हुए विवाद शुरू कर दिया कि यह इलाका केवल उनका है। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि कैंची और चाकू से हमला किया गया। आरोपी ने मनप्रीत धमकी भी दी थी।

यह था मामला

दरअसल मनप्रीत 24 जनवरी को सुबह करीब नाश्ता तैयार करके रोज गार्डन की ओर सैर करने जाता था। लेकिन पास के अस्पताल के नजदीक आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर एक कार में अगवा कर लिया। वहीं, दो दिन बंधक बनाने के बाद, 26 जनवरी की रात में आरोपी ने मनप्रीत के गुप्त अंगों को तेजधार हथियार से काट दिया और सड़क पर खून से लथपथ छोड़ कर भाग गया। राहगीरों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बयान के आधार पर, धारा 118(1), 118(2), और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। जिसमें रबीना महंत (मुख्य आरोपी), सुहाना, मोना, सिम्मी, कनिका, रहमत, शिव कुमार, दिलावर, हिफाजत और पूजा के नाम शामिल हैं। ये सब लुधियाना के रहने वाले हैं।

दोषियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही

पुलिस थाना डिवीजन नंबर 3 के जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि पीड़ित के बयान और प्रारंभिक सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की हालत नाजुक है। पुलिस दोषियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Tags:    

Similar News