विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़, वक्ताओं ने कहा हिंदू समाज की सांस्कृतिक चेतना ही राष्ट्र की आत्मा

Update: 2026-02-08 13:58 GMT

गाजियाबाद। समर्पण बस्ती में संस्कृति, राष्ट्रभाव और सनातन चेतना का भव्य संगम राजेंद्र नगर (समर्पण बस्ती) में आज 08 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।

प्रतिष्ठित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही

समर्पण बस्ती स्थित राधे श्याम पार्क में आयोजित “हिंदू सम्मेलन 2026” ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए इस सम्मेलन में श्रद्धा, वीर रस, सांस्कृतिक चेतना और वैचारिक प्रतिबद्धता का अद्भुत समागम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति,  हनुमान चालीसा पाठ एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में समाज के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सनातन चेतना का संचार किया

सम्मेलन में एक के बाद एक प्रस्तुत हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, चार साहित्यिक संवादों तथा वीर रस से ओत-प्रोत काव्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं में ऊर्जा, आत्मगौरव और सनातन चेतना का संचार किया।

जागृत रखना आज का सबसे बड़ा दायित्व है

कवि डी. के. शर्मा, विक्रांत ठाकुर, अर्चना मेहरा मेहता, दुर्गेश अवस्थी एवं आर. पी. शर्मा की ओजस्वी कविताओं ने सभा को बार-बार तालियों से गूंजने पर विवश कर दिया। सम्मेलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रान्त प्रचारक पदम, धर्माचार्य शाश्वत आचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक मक्खन लाल, तथा अन्य प्रमुख वक्ताओं ने अपने संबोधनों में कहा कि“हिंदू समाज की सांस्कृतिक चेतना ही राष्ट्र की आत्मा है, और उसे संगठित व जागृत रखना आज का सबसे बड़ा दायित्व है।”

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन परंपरा, राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का मूल आधार बनाएं। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ तथा सभी आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद (लंगर) की व्यवस्था की गई। सम्मेलन समिति द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों, कवियों एवं सहयोगियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस आयोजन हज़ारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और खासकर बच्चों से भागीदारी की।

यह समाज को जोड़ने मंच सिद्ध हुआ

विराट हिंदू सम्मेलन 2026 न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि यह समाज को जोड़ने, चेतना जगाने और राष्ट्रभाव को सशक्त करने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ पवन कौशिक, गौरव शर्मा, नवीन माहेश्वरी, मनोज सक्सेना, जयवीर सिंह तेवतिया, डॉ एस सी बंसल, महावीर सिंह, अभिमन्यु सिंह, चेतन विज, गोविंद अग्रवाल, बहन मनु गोस्वामी जी, राजेन्द्र नगर, लाल सिंह यादव अनुराग त्यागी समेत पूरी हिन्दू सम्मेलन समिति का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन का दायित्व अश्विनी एवं जय दीक्षित ने प्रभावी ढंग से निभाया।

Tags:    

Similar News