BOLLYWOOD एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ा: दीपिका पादुकोण बनीं हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री
नई दिल्ली (शुभांगी)। भारतीय सिनेमा के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया है। बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण अब हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। यह सम्मान उन्हें 2026 में दिया जाएगा, जिससे भारत का नाम एक बार फिर विश्व मंच पर रोशन हुआ है।
हॉलीवुड के चमकते सितारों के बीच दीपिका की दमक
दीपिका का नाम उन 35 प्रतिष्ठित लोगों में शामिल है जिन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम की सूची में चुना गया है। इस लिस्ट में माइल्स साइरस, टिमोथी चालमेट, एमिली ब्लंट, और रशेल मैकएडम्स जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। यह सम्मान ना सिर्फ एक कलाकार के रूप में उनकी सफलता को दर्शाता है, बल्कि यह उनकी मेहनत, संघर्ष और वैश्विक पहचान का प्रमाण भी है।
एक लंबा सफर, हर मोड़ पर सफलता
दीपिका पादुकोण का करियर एक प्रेरणादायक यात्रा रहा है। उन्होंने 2017 में हॉलीवुड डेब्यू किया था फिल्म xXx: Return of Xander Cage में विन डीज़ल के साथ। इसके बाद वो TIME की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हुईं और वेरायटी की इंटरनेशनल वुमन इम्पैक्ट रिपोर्ट में जगह पाई। कान्स फिल्म फेस्टिवल और मेट गाला जैसे मंचों पर उनका फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहा है। 2023 में उन्होंने ऑस्कर समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गीत “नाटू नाटू” को स्टेज पर पेश किया। जो उस साल ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय गाना बना।
भारत की बेटी, विश्व की पहचान
दीपिका की ये उपलब्धि सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने साबित कर दिया है कि भारतीय अभिनेत्रियां न सिर्फ देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी प्रतिभा और प्रभाव से जगह बना सकती हैं। यह सम्मान उनके करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है, और आने वाले समय में यह नई पीढ़ी की कलाकारों के लिए एक प्रेरणा बनेगा।